6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी के हादसे के बाद हसीन जहां ने दिया बड़ा बयान, कहा- वे मेरे जानी दुश्मन नहीं

मोहम्मद शमी के एक्सीडेंट के बाद हसीन जहां ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 27 Mar 2018, 3:21 PM IST

Haseen jahan gave big statement on mohammad shami

नोएडा। वेस्ट यूपी के अमरोहा के रहनेवाले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी का एक्सीडेंट होने के बाद उनकी पत्नी हसीन जहां ने बड़ा बयान दिया है। हसीन जहां ने कहा शमी के एक्सीडेंट का उन्हें बड़ा दुख है। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें शमी के एक्सीडेंट की सूचना मिली वो बैचैन हो गईं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हसीन जहां ने कहा कि मैं शमी के लिए कुछ बुरा नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि वे मेरे जानी दुश्मन नहीं हैं।

शमी के लिए मांगेंगी दुआ

इतना ही नहीं हसीन जहां ने यह भी कहा कि अगर शमी बीमार हैं तो मुझे भी अच्छा महसूस नहीं हो सकता। हसीन ने कहा कि वे अल्ला ताला से दुआ मांगेंगी कि शमी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। जानकारी के मुताबिक, हसीन जहां उनका हाल-चाल जानने के लिए जल्द ही मोहम्मद शमी से मुलाकात भी कर सकती हैं। गौरतलब है कि रविवार को देहरादून से दिल्ली लौटते वक्त उनके कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनकी दांयी आंख में गंभीर चोटें आई है। शमी की दायीं आंख के ऊपर माथे पर दस टांके लगे हैं। हालांकि, एक दिन हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

अमरोहा पहुंचे मोहम्मद शमी

बताया जा रहा है कि मोहम्मद शमी हॉस्पिटल से निकलने के बाद न तो दिल्ली गए और न ही देहरादून गए। बल्कि, सीधे अपने घर अमरोहा पहुंचे हैं। यहां एक दो दिन मोहम्मद शमी आराम करेंगे और अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताएंगे। उसके बाद शमी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। बतादें कि मोहम्मद शमी दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के हिस्सा हैं और ठीक होकर जल्द ही वो टीम से जुड़ेंगे।

शमी ने कहा था हसीन ने हालचाल तक नहीं लिया

यहां आपका बतादें कि हॉस्पिटल से निकलने के बाद मोहम्मद शमी ने कहा था कि उनके साथ इतना बड़ा हादसा हो गया, लेकिन हसीन जहां ने उन्हें फोन तक नहीं किया। साथ किसी रिश्तेदार को फोन करके उनका हालचाल तक नहीं जाना था। इतना ही नहीं शमी ने यह भी कहा था कि हसीन जहां इतनी खुदगर्ज निकल जाएगी, उन्होंने कभी सोचा नहीं था। शमी ने यहा तक कहा कि हसीन जहां के इस व्यवहार का उन्हें जिंदगीभर अफसोस रहेगा।