रामपुर। योगी सरकार में आजम खां की मुश्किलें बढ़ गई है क्योंकि अब उनपर चार मामलों में मुकदमे चलाए जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए चकरोड और ग्राम समाज की जमीन लेने के मामले में 4 मुकदमे चलाने को मंजूरी दे दी है। इस मामले में 17 अप्रैल को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि आजम खां इस यूनिवर्सिटी के संस्थापक होने के साथ ही कुलाधिपति भी हैं और इसे लेकर राजस्व परिषद में अब तक उनपर 14 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।