शामली. 10 वर्ष से पुराने ट्रैक्टरों को एनसीआर से बंद किए जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों किसान अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। बीजेपी से नाराज किसान केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर भड़के। किसानों को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री, यूपी के सीएम के अलावा हरियाणा हरियाणा के सीएम पर भी तीखी टिप्पणी की।