राजस्थान महिला हॉकी टीम ने अपना शानदार दम दिखाते हुए हॉकी राउंड में मेजबान को शिकस्त दे दी है।
भोपाल में चल रही 7वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला चैंपियनशिप में आज हॉकी राजस्थान ने मेजबान को 6-0 से रौंद दिया। हॉकी राजस्थान के सचिव अरुण सारस्वत ने बताया कि आज सुबह राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच हुए मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।