सुल्तानपुर

भाजपा सरकार बिना भेदभाव समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ: प्रदेश मंत्री शंकर गिरि

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने नगर के दो बूथों पर डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को मिस्ड कॉल व फार्म भरा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने चौक के ठठेरी बाजार में बूथ संख्या 283 एवं 284 में घर-घर जाकर 100 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।
less than 1 minute read
State Minister said BJP government is providing benefits of schemes
State Minister said BJP government is providing benefits of schemes

सुल्तानपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरी ने नगर के दो बूथों पर डोर टू डोर संपर्क कर लोगों को मिस्ड कॉल व फार्म भरा कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने चौक के ठठेरी बाजार में बूथ संख्या 283 एवं 284 में घर-घर जाकर 100 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा भाजपा सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के भाव को लेकर काम कर रही है। बीजेपी केंद्र व प्रदेश की तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को भी सीधे पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह मिशन मोड में जुटकर पार्टी के सदस्यता अभियान व नए मतदाता जोड़ने का काम करें।

Updated on:
01 Dec 2021 01:17 pm
Published on:
01 Dec 2021 01:17 pm
Also Read
View All
‘बाहुबली ब्रदर्स’ VS BJP विधायक! जान के खतरे के दावे से गरमाई सुल्तानपुर में सियासत; आखिर क्या है टकराव की वजह

वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला