सुल्तानपुर

आप सांसद संजय सिंह और सपा पूर्व विधायक समेत 19 पर आरोप तय

एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 19 आरोपियों पर आरोप तय किए हैं।  
less than 1 minute read
sanjay singh
sanjay singh

एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट ने आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह व सपा के पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 19 आरोपियों पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर करेगी। बिजली की समस्या को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन व एक एक रोडवेज बस पर पथराव का आरोप है। यह मामला कोतवाली नगर में दर्ज है।

2008 को कोतवाली नगर में केस दर्ज

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वर्ष 2008 में सपा विधायक अनूप संडा व संजय सिंह समेत कई लोगों ने बिजली की समस्या को लेकर शहर के ख़्वाजा कांप्लेक्स के पास सुल्तानपुर-प्रयागराज मार्ग को जामकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने एक रोडवेज बस पर पथराव भी किया था। उपद्रव रोकने के लिए कई थानों की फोर्स बुलाई गई थी। पुलिस ने सपा विधायक अनूप संडा, संजय सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ तीन सिंतबर 2008 को कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया था।

16 सितंबर को अगली सुनवाई

इसी मामले में शनिवार को आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपी कोर्ट में पेश हुए। शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने बताया कि स्पेशल मजिस्ट्रेट एमपी.एमएलए योगेश कुमार यादव ने आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सपा विधायक अनूप संडा, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव समेत 19 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किया है। मामले में अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी।

Updated on:
04 Sept 2022 02:58 pm
Published on:
04 Sept 2022 02:58 pm
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल