1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News : भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

Top News - उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 Sep 2022, 2:37 PM IST

UP Top News : भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

UP Top News : भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

भाजपा के पूर्व विधायक रामनरेश रावत का निधन

बछरावां के पूर्व भाजपा विधायक रामनरेश रावत (60) का दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लीवर संबंधित बीमारी से काफी दिनों से परेशान चल रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बाराबंकी के मूलनिवासी राम नरेश रावत ने पिछला विधानसभा चुनाव रायबरेली की बछरावां विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीता था। इस बार उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया। यह सीट भाजपा अपना दल गठबंधन के खाते में चली गई थी। टिकट न मिलने के बावजूद रामनरेश रावत क्षेत्र में सक्रिय रहे और भाजपा या फिर आम लोगों के यहां होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करते रहे। पूर्व विधायक के निधन पर बछरावां में ही नहीं जिले में शोक की लहर है।

16 सितंबर को प्रसपा की बैठक में बनेगी आंदोलन की रणनीति

प्रसपा लोहिया की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक 16 सितम्बर को पार्टी कार्यालय में होगी। पार्टी के प्रमुख महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि इस बैठक में पार्टी संस्थापक शिवपाल सिंह यादव व प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे। निकाय चुनाव के पहले चरणवद्ध तरीके से आंदोलन चलाने की घोषणा की जाएगी। पार्टी संस्थापक और प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। इसमें तय किया गया कि पार्टी जनहित के मुद्दे को लेकर निरंतर आंदोलन चलाएगी। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर समस्या का समाधान नहीं होने पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान निकाय चुनाव की तैयारी पर भी चर्चा हुई।

आयुर्वेद में शोध के लिए चुने जाएंगे 100 विद्यार्थी, 50 हजार मिलेगी छात्रवृत्ति

आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहले सत्र में देशभर के 100 विद्यार्थियों का चयन होगा। इसके लिए प्रदेश के आयुर्वेदिक कॉलेजों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद का मानना है कि बीएएमएस की डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को शोध के लिए सहयोग करना चाहिए। इसके तहत हर विद्यार्थी को 50 हजार रुपए की छात्रवृत्ति की जाएगी। इसकी घोषणा होने के बाद आयुर्वेद निदेशक प्रो एसएन सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को विद्यार्थियों से शोध प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया है। विद्यार्थियों को पोर्टल के माध्यम से शोध प्रस्ताव भेजने होंगे। हर प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा। विशेषज्ञों की कसौटी पर पास होने वाले विद्यार्थी को ही छात्रवृत्ति मिलेगी।

ट्रक-ट्रेलर में टक्कर में खलासी की मौत, ड्राइवर अस्प्ताल में भर्ती

चंदौली थान क्षेत्र के बगहीं कुंभापुर गांव के पास नेशलन हाइवे पर रविवार सुबह ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर में ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल ड्राइवर को लोगों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बिहार के जहानाबाद जिला के घोसी थाना अंतर्गत उबेर गांव निवासी भूषन प्रसाद 38 वर्ष अपने खलासी बिहार के अरवल जिला कुर्था थाना के नरही गांव निवासी निरंजन कुमार यादव 22 वर्ष के साथ रामनगर से चोकर लादकर उड़ीसा ले जा रहे थे। हाइवे पर बगहीं कुंभापुर गांव में ट्रेलर से उनके ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें खलासी निरंजन कुमार यादव की मौत हो गई है। कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया गया है। वहीं भूषन प्रसाद भी घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

गंगा में नाव पर नानवेज मामले में दो को जेल

गंगा में नाव पर घूमते हुए नानवेज पकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी हस्सान और उसके साथी आशिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के बाद अन्य सभी आरोपियों के बारे में जानकारी एकत्र की। छह अन्य को पुलिस ने वांछित कर दिया है। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि दारागंज निवासी हस्सान ने 30 अगस्त की शाम को अपने दोस्तों को बुलाया था। दारागंज के अंजफ व आशिफ के अलावा कौशाम्बी से शरीफ, फैजान बाबू और कैफ आए थे। पांचों दोस्तों ने नाविक पंकज उर्फ डॉक्टर को बुलाया। पंकज की नाव पर अन्य सभी लड़के बैठकर घूमने निकल गए। इस दौरान नाव पर हुक्का और नानवेज रख लिया। हुक्का पीते और नानवेज पकाते हुए वीडियो भी बना लिया। उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो वायरल होने पर धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी जिसके बाद दारागंज पुलिस ने इनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने नामजद आरोपी हस्सान और उसके साथी आशिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की तलाश में कौशाम्बी में छापामारी चल रही है।