सुल्तानपुर

मौसम विभाग का तीन दिन 21-23 अप्रैल बारिश का अलर्ट

Weather Updates मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को बारिश की संभावना बनी हुई है वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है। सुलतानपुर जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 4:26 PM IST
UP Weather Update
UP Weather Update

पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी की तपिश झेल रहे लोगों के लिए खुशखबरी आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 घंटे बाद यानी कल 21 अप्रैल से गर्मी में से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल और 23 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है। और इसी के साथ धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सुलतानपुर जिले में हो रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट आने के बाद भी गर्मी से परेशान लोगों को कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने 21, 22 व 23 अप्रैल को आसमान में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। पुरवा हवा सामान्य से तेज चलेगी।

सुलतानपुर का तापमान गिरा

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आने वाले 24 घंटों में तेज आंधी व बूंदाबांदी का अलर्ट

डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से निजात मिलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 20 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है और इसकी शुरुआत पश्चिमी यूपी से हो सकती है। इन इलाकों में कहीं धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को पूर्वी यूपी के जिलों में भी कहीं-कहीं धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 21 अप्रैल से तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 21, 22 और 23 अप्रैल को बारिश की संभावना बनी हुई है वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अप्रैल को बूंदाबांदी हो सकती है।

Updated on:
20 Apr 2022, 4:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल