पिछले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए और गरज-चमक के साथ चली तेज रफ्तार आंधी से भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। गरज चमक के साथ आई आंधी के बाद पारा 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आने वाले इस हप्ते तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लोग गर्मी से जलन महसूस करेंगे। फिलहाल लोगों को अभी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। बीते 24 घंटे में सुलतानपुर का तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा गया था।