करीब एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। तकरीबन हर रोज बढ़ रहे पारे से लोग बिलबिला उठे हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो जाती हैं। दोपहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। यदाकदा लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है, हालांकि बीते शुक्रवार यानी 14 अप्रैल से सहालग शुरू हो गई है। लेकिन फिर भी लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।