8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : यूपी में 23-25 जून को आएगा मानसून, चित्रकूट सबसे गर्म शहर

Meteorologists predict मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, यूपी में 23 जून से 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। और जुलाई में मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Apr 2022, 8:47 PM IST

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather Alert: यूपी के इन जिलों में आज तेज अंधड़ के साथ होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

भयंकर गर्मी को देखते हुए आम जनता अब बार-बार आसमान को तक रही है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि, यूपी में 23 जून से 25 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। और जुलाई में मानसून अपनी पूरी रफ्तार से आएगा। वैसे मौसम आंकड़ों को देखा जाए तो साल 2021 में जून से सितंबर तक चार महीने के दक्षिण-पश्चिम मानसून से यूपी में सामान्य बारिश हुई थी। यह लगातार तीसरा वर्ष था, जब देश में सामान्य या सामान्य से ऊपर की श्रेणी में बारिश दर्ज की गई। 2019 और 2020 में बारिश सामान्य से अधिक रही।

यूपी में बादलों की आवाजाही

यूपी में इस वक्त जोरदार गरमी पड़ रही है। लखनऊ, कानपुर और उसके आस-पास के जिलों में गर्मी के साथ अब उमस की मार भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग का मानना है कि, अगले 48 घंटों तक कानपुर मंडल और बुंदेलखंड में उमस भरी गर्मी का खासा असर देखने को मिलेगा। खुशी की बात यह है कि, यूपी में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Weather Update : यूपी में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई शहरों में झमाझमा बारिश और धूल भरी आंधी का मौसम अलर्ट

हवाओं की गति सामान्य से अधिक

सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि, बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हवाओं की गति सामान्य से अधिक होगी। यूपी में अभी गर्मी की मार जारी रहेगी। वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी और कानपुर में 42 डिग्री सेल्सियस के पार गर्मी का पारा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Weather Alert : यूपी में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इस राज्य में 13 अप्रैल को झमाझम बारिश का अलर्ट

जून-सितंबर के बीच बरसेंगे बदर

मौसम विज्ञानियों बताते हैं कि, इस बार यूपी में जून से सितंबर के बीच 868.6 मिमी होगी, जबकि पहले यह 880.6 मिमी थी। यानी बारिश इस बार सही समय पर होगी। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम के दौरान यूपी में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

यूपी का सबसे गर्म शहर चित्रकूट

उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर चित्रकूट रहा। जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लखनऊ (42.8 डिग्री सेल्सियस) और तीसरे नंबर पर कानपुर (42.4 डिग्री सेल्सियस) रहा। इसके बाद आगरा (42.2), औरैया (41) और बांदा (40) है।