weather update - सुलतानपुर सहित कई जिलों भारी बारिश - कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान - पश्चिमी विक्षोभ से बन रहा है बारिश का माहौल - किसान चिंतित गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने की संभावना
सुलतानपुर. मौसम विभाग का अलर्ट है कि अगले 24 घंटों में सुलतानपुर सहित आस—पास के कई जिलों भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सुलतानपुर और उससे लगे जिलों में बारिश का माहौल बन रहा है। मंगलवार और बुधवार को बारिश संग ओलों भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसान के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई है। खेत में गेहूं की फसल खड़ी है अगर ऐसा हुआ तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
(Sultanpur Weather Farecast) कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम पर्वेक्षक डॉ. आरआर सिंह का बताते हैं कि, मंगलवार और बुधवार को मौसम में भारी बदलाव आएगा। अगले 24 घंटों में सुलतानपुर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है, जिस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अचानक कमी आ सकती है। लोगों को हल्की गुलाबी ठंड का एहसास होगा।
सोमवार को सुलतानपुर में दिन की शुरुआत आसमान में बादलों की आवाजाही से शुरू हुई। हल्की—हल्की बदली और पछुआ हवाओं ने अपना मूड बना लिया। दोपहर करीब दो बजे से आसमान में फिर बादल छाने लगे और शाम चार तक पूरा आसमान बादलों को घिर गया और आंधी के आसार नजर आने लगे।