सुल्तानपुर

Weather Update : 13 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, जानें- क्या है मौसम विभाग का अलर्ट

Sultanpur Weather Forcast- केएनआई के मौसम जानकर डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि सुलतानपुर सहित यूपी के कई जिलों में 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Mar 2021, 4:42 PM IST
mausam_update.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forcast. पिछले तीन दिनों से तेज धूप होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। वह भी गर्मी इस तरह कि लोगों को दिन में पसीना आ गया। लेकिन, आने वाले वक्त मे मौसम में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।

जिले में मौसम हर रोज बदल रहा है। सुबह से धूप पूरी तरह खिली हुई है। हवाओं का चलना लगभग बंद है। लेकिन, 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा, जिसके चलते तेज गरज के साथ हल्की बूंदाबादी होने के भी आसार हैं। केएनआई के मौसम जानकर डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार पिछले तीन दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोगों को छुटकारा मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च से मौसम करवट बदलेगा। आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के साथ साथ आंधी तूफान आने की संभावना है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
11 Mar 2021, 4:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल