सुल्तानपुर

Weather Update : दिन में गुनगुनी धूप और रात में कड़ाके की ठंड, जानें- अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Sultanpur Weather Update : आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने अगले 24 घण्टों में पछुआ हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होने और कोहरा पड़ने की पूर्वानुमान जारी किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 7:41 PM IST
weather.jpg
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पछुआ हवायें चलने का अलर्ट जारी किया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . पिछले 4 दिनों से दिन में हो रही गुनगुनी धूप ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत भले ही दी हो, लेकिन रात, सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को कोई राहत नहीं दी है। जिले में बर्फ़ीली पछुआ हवाओं के चलने से शाम होते ही गलन बढ़ जाती है। पिछले तीन दिनों से ठंड में कोई कमी नहीं आई है, लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह आसमान एकदम साफ था। सुबह से गुनगुनी धूप होने से लोग अपने अपने कामों में लगे रहे और शाम होते ही ठंड ने जोर पकड़ा तो लोग अपने घरों में दुबक गए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पछुआ हवायें चलने का अलर्ट जारी किया है।

आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्विद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था । पछुआ हवा 4:2 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चलती रही। उन्होंने कहा कि अगले 24 घण्टों में पछुआ हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होगा और कोहरा पड़ने की संभावना है।

फसलों को फायदा
आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि दिन में धूप निकलने से फसलों को बड़ा फायदा हो रहा है। धूप होने से पौधों में कल्ले आएंगे और फूल तेजी के साथ विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि धूप के साथ ठंड पड़ने से समशीतोष्ण वातावरण तैयार हो रहा है जो मानव जीवन और फसलों के लिए आवश्यक है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
27 Dec 2020, 7:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल