Sultanpur Weather Forecast- कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अनुमान लगाया गया है कि अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी अंधड़ आ सकती है
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. रविवार शाम से ही आसमान में बादल छाए हुए थे जो सोमवार को दोपहर तक आसमान में मौजूद थे। लेकिन, पछुआ हवाओं के बीच चिलचिलाती धूप और गर्मी के कारण आज दोपहर में लोगों ने घरों में कैद रहे। दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घण्टों में आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बता दें कि अप्रैल महीने में जिले के कई हिस्सों में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया था और तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग का अनुमान सच साबित हुआ है। रविवार शाम से ही मौसम ने फिर करवट बदली। रात को आसमान में बादल छा गए और सोमवार दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। जिससे थोड़ी देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन गर्मी से राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। दोपहर बाद तेज गर्म पछुआ हवाओं के चलने के कारण एक बार फिर गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान करने लगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अनुमान लगाया गया है कि अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी अंधड़ आ सकती है। इसके बाद सुलतानपुर समेत कई अन्य जिलों में हीटवेव चल सकती है।
By- राम सुमिरन मिश्र