सुल्तानपुर

Weather Update : हर दिन बदल रहा है मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटों में बड़े उलटफेर का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast- केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार अगले 48 घण्टों में मौसम में बड़ा उलटफेर हो सकता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Mar 2021, 8:01 PM IST
mausam.jpg


पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा। रविवार सुबह की शुरुआत तेज पछुआ हवाओं के साथ हुई, जिसके चलते ठंड का अहसास हुआ वहीं, 10 बजे के बाद अचानक हवाओं का चलना बंद हो गया और सूर्यदेव की तेज धूप ने रंग दिखाना शुरू किया। जिसके चलते अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, शाम होते-होते फिर से हवायें चलने लगीं, जिसके चलते न्यूनतम पारा 25 के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में फिर से करवट बदलने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के महीने में अगर इसी तरह से मौसम का मिजाज बदलता रहा तो यह फसलों के लिए अधिक नुकसानदेय साबित होगा।

मार्च के महीने में इस बार मौसम ने पिछले 20 साल का ठंडा रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम के जानकार बताते हैं कि मार्च के महीने में इतनी ठंड इससे पहले वर्ष 1989 में हुई थी। वहीं, फरवरी का महीना पिछले 15 वर्षों का सबसे गर्म रहा। पिछले 24 घण्टों में मौसम में सर्दी का इस कदर एहसास हो रहा था कि धूप बेअसर होने लगी थी, लेकिन रविवार सुबह 10 बजे के बाद मौसम के करवट बदलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रात के तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान गिरेगा। केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार मार्च महीने के अगले 48 घण्टों में मौसम में काफी उलटफेर होगा।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल