सुल्तानपुर

Weather Update : मौसम वैज्ञानिक बोले- अभी विदा नहीं हुआ ठंड का मौसम, फिर करेगा पलटवार

Sultanpur Weather Forecast : कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि इस समय का मौसम लोगों को झांसा दे रहा है, जिसे समझने की जरूरत है
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2021, 4:55 PM IST
mausam.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह 8 बजे तक और शाम को 7 बजे के बाद हल्की ठंड और दिन में गर्मी शुरू हो जाती है। बीते तीन दिनों से गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है, जिसके चलते लोग अपने गर्म और ऊनी कपड़े उतारकर अगले साल के लिए रखन लगे हैं। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि अभी एक फिर ठंड पलटवार करेगी। गुरुवार को सुलतानपुर में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 19 रहने की उम्मीद है।

कमला नेहरू कृषि विज्ञान केन्द्र (केएनआई) सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. सूर्यप्रकाश मिश्र ने बताया कि इस समय का मौसम लोगों को झांसा दे रहा है, जिसे समझने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि अभी ठंड का मौसम विदा नहीं हुआ है। उन्होंने कहाकि उत्तराखंड सहित पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पहाड़ों से आ रही तेज पछुआ हवाओं की वजह से ठंड एक बार फिर से पलटवार कर सकती है। इसलिए अभी ठंड से बेफिक्र होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि फरवरी के आखिरी दिनों में ठंड में इजाफा होने की संभावना है। पूर्वानुमान है कि सुबह और शाम को ठंड का असर बढ़ेगा और रात के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी।


By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल