सुल्तानपुर

Sultanpur Weather Forecast : अगले 24 घंटों तक उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast. सुलतानपुर जिले के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अगले 24 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2021, 2:12 PM IST
Sultanpur Weather Forecast
mausam

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. सोमवार को दिन की शुरुआत आसमान में छाये बादलों के साथ हुई। बादलों की मौजूदगी के बावजूद भी उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। धीमे-धीमे चल रहीं पछुआ हवायें भी गर्मी का प्रकोप कम नहीं कर पा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश और आंधी-तूफान की संभावना इसके बाद है। सोमवार को सुलतानुपर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुलतानपुर जिले के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने अगले 24 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और बारिश नहीं होने का अनुमान लगाया है, हालांकि उन्होंने यह भी बताया है कि अगले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए रहने और आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है।

गर्मी से परेशान लोग
रविवार को सुलतानपुर में दिन भर हुई तेज धूप से पारा चढ़कर 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को सुबह 9 बजे के बाद से ही धूप का असर दिखाई देने लगी थी और दोपहर होते होते चिलचिलाती धूप से लोग बिलबिला उठे। सोमवार को आसमान में बादलल तो छाये हैं, लेकिन चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान हैं।

जायद की फसल पर तेज धूप का असर
तेज धूप का असर किसानों की जायद की फसलों पर पड़ने लगा है। किसानों को जायद की फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। सब्जी तथा पशुओं के लिए हरे चारे के लिए बोई गई चरी भी सूखने लगी है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल