सुल्तानपुर

Weather Update : अगले 48 घंटों में बारिश का अलर्ट, कृषि विज्ञान केन्द्र से किसानों के लिए दी गई यह सलाह

Sultanpur Weather Forecast- मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में सुलतानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी का ज्यादा असर रहने की पूर्वानुमान है
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2021, 2:45 PM IST
Sultanpur Weather Forecast
छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज गर्मी झुलसाती है तो कभी आंधी-तूफान के साथ बूंदाबांदी राहत दे जाती है। बीते एक हफ्ते से भीषण गर्मी से त्रस्त सुलातनपुर सहित कई जिलों में गुरुवार से मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। शुक्रवार शाम को धूल भरी आंधी आने से लोगों को गर्मी से निजात मिल गई थी। रात भर आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार सुबह से ही सूर्यदेव तप रहे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घण्टों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों में धूल भरी तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को सुलतापुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में सुलतानपुर सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-पानी का ज्यादा असर रहने की पूर्वानुमान है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कठौरा के कृषि विज्ञानी डॉ. आरके आनन्द ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं कहीं भारी बारिश की संभावना है।

किसानों को सलाह
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनन्द ने किसानों को सलाह दी है कि वे उरद, मूंग और सब्जियों की सिंचाई 3-4 दिनों बाद ही करें क्योंकि, सिंचाई के बाद बारिश हो जाने से फसल खराब हो जाती है।

Report- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
1 May 2021, 2:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल