सुल्तानपुर

Weather Update : फसलों के लिए घातक है हर दिन मौसम का बदलता मिजाज, अगले 48 घंटों में बूंदाबांदी का अलर्ट

Sultanpur Weather Forecast- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में आसमान में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

less than 1 minute read

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। रविवार सुबह करीब 10 बजे तक मौसम में ठंड रहने के बाद अचानक तेज गति से चल रही पछुआ हवाओं की रफ्तार पर ब्रेक लग गई और शाम होते-होते तेज पूर्वी हवाएं चलने लगी, जिससे अचानक ठंड गायब हो गई और रात को आसमान में बदली छा गई और रात में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में आसमान में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम के हर दिन करवट बदलने को लेकर मौसम के जानकार भी हैरान हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि पिछले एक दशक में इस तरह हर दिन मौसम कभी नहीं बदला। कृषि विज्ञानियों का कहना है कि अगर इसी तरह मार्च के महीने में मौसम का मिजाज बदलता रहा तो यह फसलों के लिए अधिक नुकसानदेय साबित होगा, खासकर आम की फसलों के लिए।

रविवार रात से ही आसमान में हुई बदली के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है, हालांकि पूर्वी हवाओं के चलने से ठंड गायब है। सोमवार को दिन भर धूप खिली रही है, हालांकि, शाम होते-होते ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आने वाले 48 घण्टों में पूर्वी हवाओं के चलने के कारण आसमान में हल्की बदली छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम पर्यवेक्षक डॉ सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार अभी मौसम में काफी उलटफेर होगा।


By- राम सुमिरन मिश्र

Published on:
08 Mar 2021 07:39 pm
Also Read
View All