सुल्तानपुर

Weather Update : अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, बारिश का पूर्वानुमान, आसमान में छाये बादल

Sultanpur Weather Forecast. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 12 से 24 घण्टों में एक बार फिर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके बाद फिर फिर लू लोगों को झुलसाएगी

less than 1 minute read
Sultanpur Weather Forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather forecast . सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दिन की शुरुआत भीषण गर्मी से हुई। दोपहर बाद अचानक आए आंधी-तूफान के साथ आसमान में बादल छा गये और बादल भी गरजने लगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदलेगा, जिसके चलते सुलतानपुर सहित कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। सुलतानपुर में दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुलतानपुर जिले में हप्ते भर लगातार धूल भरी 30 से 35 किमी की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलती रहीं। पछुआ हवाओं के चलने और तेज धूप होने के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया था, लेकिन पिछले 48 घण्टों से गर्म पछुआ हवाओं के नहीं चलने के कारण लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले 12 से 24 घण्टों में एक बार फिर धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके बाद फिर फिर लू लोगों को झुलसाएगी।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी
कृषि विज्ञान केन्द्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी के मुताबिक जिले का तापमान कम होगा, क्योंकि अगले 24 घण्टों में जिले के आसपास के जिलों में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादल छाए रहने के बाद बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

Published on:
29 Apr 2021 06:51 pm