सुल्तानपुर

Weather Update : फरवरी में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, अब मार्च में ठंड करेगी पलटवार, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Update केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार मार्च महीने के अगले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Mar 2021, 1:03 PM IST
mausam.jpg
mausam weather alert Weather forecast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur weather update . जनपद के मौसम के बदलाव की बात करें तो इस साल जहां फरवरी महीना पिछले 15 सालों में सबसे गर्म रहा वहीं, मार्च पिछले 15 सालों में सबसे ठंडा रहने का रिकॉर्ड बना सकता है। इसके पहले मार्च महीना सबसे ठंड वर्ष 2005 में था। जिले में पहली मार्च से ही मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी, लेकिन लगातार चल रही पछुआ हवाओं के चलने से रात का पारा लुढ़क कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान गिरेगा। केएनआई कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ सूर्यप्रकाश मिश्र के अनुसार मार्च महीने के अगले 48 घण्टों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी।

मौसम विज्ञानियों ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि मार्च के महीने में ठंड पलटवार करेगी। जिले में एक मार्च से ही पहाड़ों से आ रही तेज बर्फ़ीली पछुआ हवाओं से मौसम एकदम ठंडा हो गया है। सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है, विशेषकर रात के मौसम में पारा तेजी के साथ लुढ़का है। बर्फ़ीली पछुआ हवाओं के चलने से रात के तापमान में गिरावट आ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों को रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है।

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
4 Mar 2021, 1:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल