सुल्तानपुर

Superstition : मिर्गी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने महिला को जलाया, 25 हजार रुपए भी ऐंठे

Superstition case in Sultanpur- सुलतानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2021, 11:42 AM IST
superstition tantric burnt girl for epilepsy treatment in sultanpur
Superstition : मिर्गी ठीक करने के बहाने तांत्रिक ने युवती को जलाया, 25 हजार रुपए भी ऐंठे

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Superstition case in Sultanpur- 21वीं सदी में भी अंधविश्वास की खबरें कई सवाल उठाती हैं। सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक मिर्गी की मरीज महिला झाड़-फूंक से मिर्गी की बीमारी ठीक कराने तांत्रिक (ओझा) के पास पहुंची। ओझा ने मिर्गी का इलाज करने के नाम पर युवती को अगरबत्ती से जला दिया। इतना ही नहीं उससे 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिये। महिला की हालत बिगड़ने लगी तो वह फरार हो गया। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

दोस्तपुर थाना क्षेत्र के छीतेपट्टी किशुनपुर गांव निवासी शमशेर अहमद ओझाई (झाड़-फूंक) का काम करता है। शुक्रवार की शाम सविता (25) पत्नी कपिल देव निवासी कुढा़ थाना बेवाना जिला अंबेडकरनगर अपनी मां राजपत्ती प्रजापति के साथ छीतेपट्टी किशुनपुर गांव शमशेर के यहां ओझाई करवाने पहुंची थी। सविता को मिर्गी का दौरा पड़ता था।

25 हजार रुपए ऐंठ लिए
मां-बेटी जब शमशेर के घर पहुंचीं तो ओझा ने बीमारी ठीक करने के नाम पर सविता से 25 हजार रुपये लिए। उसके बाद सविता को शमशेर बुलाकर कमरे में ले गया। शमशेर के साथ ही उसका बेटा नन्हे अहमद भी मौजूद था। कमरे में बाप और बेटे ने सविता को पीटने के साथ ही पूरे शरीर को अगरबत्ती से जला दिया। सविता की चीख-पुकार पर जब उसकी मां कमरे में पहुंची तो बेटी बेहोशी की हालत में मिली।

बेटे संग फरार हुआ तांत्रिक
सविता की हालत खराब होने के बाद शमशेर अपने बेटे नन्हे के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से राजपती देवी अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्काल सविता को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पुलिस ने मां की तहरीर पर शमशेर और उसके पुत्र नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल