सुल्तानपुर

यहां कोरोना मरीजों की देखभाल कर रहे 2 डॉक्टर हुए संक्रमित, कुल 27 हुई मरीजों की संख्या

डीएम सी इंदुमती ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल कर रहे कुड़वार स्थित एल-1 केंद्र पर तैनात डॉ आलोक व डॉ आदित्य की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।
2 min read
coronavirus positive cases report reached 1000 in jodpur, one death
जोधपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा हुआ 1 हजार पार, एक व्यक्ति की मौत

सुलतानपुर. जिसका अंदेशा था, आखिरकार वही हुआ। डेढ़ दिन के बाद डीएम सी इंदुमती ने बताया है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की देखभाल कर रहे कुड़वार स्थित एल-1 केंद्र पर तैनात डॉ आलोक व डॉ आदित्य की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिले के दो डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। इसके साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र से आए तातो मुरैनी के बब्बन व इब्राहिमपुर बल्दीराय के जैनुल अब्दीन को भी कोरोना संक्रमित पाया गया है।

मुम्बई व सूरत से आए तीन लोग कोरोना संक्रमित-

भदैया ब्लॉक के कनौरा निवासी मुम्बई से आये दो युवक, सूरत से आये एक युवक की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है। इनके गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर कर्यवाही की जा रही है। चिकित्सकों को मसौधा व अन्य को बाराबंकी एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया गया है। अब जिले में मरीजों की संख्या कुल 27 हो गयी है। जिनमें दो के स्वस्थ हो जाने की बात भी कही जा रही है। इस तरह एक्टिव मरीजों की संख्या 25 रह गयी है।

होम क्वारेंटीन में मौत-

जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी 5 दिन पहले मुंबई से घर पहुंचा था। उसे यहां पहुंचने के बाद उसे शहर के गनपत सहाय महाविद्यालय में चिकित्सकों द्वारा जांच की गई थी। जांच में सब ठीक मिलने पर उसे होम क्वारन्टीन किया गया था। सोमवा सुबह घर वालों ने उसे मृत अवस्था में देखा। तत्काल मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम लम्भुआ विधेश कुमार ने बताया कि मृतक बाबूराम हृदय रोग से पीड़ित था, लेकिन एतिहाती कदम उठाते हुए उसके परिजनों का ब्लड सेम्पल जांच के लिए भेजा जा रहा है।

Published on:
19 May 2020 07:59 pm
Also Read
View All
राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल

मशहूर कवि कुमार विश्वास और AAP के पूर्व मंत्रियों को कोर्ट का नोटिस, 15 मई को हाजिर होने के निर्देश