सुल्तानपुर

UP Weather: यूपी के कई जिलों में 29 नवंबर तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, हो सकती है बारिश

पहाड़ों पर भारी बर्फबारी (Snowfall), बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का बीते दो दिनों से यूपी के कई जिलों में असल देखने को मिलने लगा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2020, 5:51 PM IST
Weather Forecast: यूपी के कई जिलों में ठंड की दस्तक, मौसम विभाग का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात में और बढ़ेगी ठंड
Weather Forecast: यूपी के कई जिलों में ठंड की दस्तक, मौसम विभाग का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रात में और बढ़ेगी ठंड

सुलतानपुर. पहाड़ों पर भारी बर्फबारी (Snowfall), बारिश और पश्चिमी विक्षोभ का बीते दो दिनों से यूपी के कई जिलों में असल देखने को मिलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घण्टों में सुलतानपुर और उसके आसपास के जिलों में शीत लहर (Coldwave) व बूंदाबांदी की आशंका जताई है। विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से रविवार के बीच इन इलाकों में तापमान में और गिरावट दिखेगी व सर्दी बढ़ेगी।

6 डिग्री पर जा गिरा तापमान-

जिले में गुरुवार को कोहरा पड़ने और बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह कोहरा व दिन भर बादलों की पीछ से सूर्य की लुकाछिपी जारी रही। जिससे लोगों को ठंड ने परेशान किया।

4.5 डिग्री से कम तापमान पर होती है शीतलहर-

मौसम वैज्ञानिक डॉ एसबी तिवारी के मुताबिक जब किसी प्रदेश या जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है और यही स्थिति कम से कम दो दिन रहती है, तब उस स्थान पर शीतलहर शुरू हो जाती है।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल