सड़को पर कोहरे (Dense Fog) के चलते जीरो विजिबिलिटी (Zero Visibility) के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है।
सुलतानपुर. जिले में पिछले तीन दिनों से कोहरे (Dense Fog) का कहर देखने को मिल रहा है। सड़को पर कोहरे के चलते जीरो विजिबिलिटी (Zero Visibility) के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। बुधवार देर रात इसमें भारी इजाफा हुआ। तेज पूर्वी हवाएं चलने से घना कोहरा बढ़ा और ठंढ भी बढ़ी। सर्दी के इस सीजन में बृहस्पतिवार को पहली बार घने कोहरे ने पूरे जिले को अपनी आगोश में ले लिए। लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों का यही हाल रहा।
शादी समारोह पर भी दिखा असर-
कोहरे का असर शादी समारोह पर भी देखने को मिला। बारातें काफी देरी से पहुंच रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक इसी तरह कोहरा छाए रहने और ठंढ में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। जिले में घना कोहरा छाए रहने से दो पहिया, चार पहिया और बड़े वाहनों को सड़क पर चलने में खासी परेशानी हो रही है। तेज फर्राटा भरने वाले वहर की रफ्तार अब 20 से 25 किमी प्रति घण्टे की हो गई है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टों में कोहरा छाए रहने व औसत तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विभाग के पर्वेक्षक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 94-52 फीसदी रही। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया।