सुल्तानपुर

Weather Update : यूपी के कई जिलों में बिगड़ा मौसम, मथुरा में गिरे ओले, इन जिलों में भी बारिश का अलर्ट

Sultanpur Weather Forecast- कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने सुलतानपुर सहित कई जिलों में बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2021, 7:27 PM IST
mausam_slt.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. मौसम की भविष्यवाणी एक बार फिर सच साबित हुई है। मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और पछुआ हवायें चलती रहीं। अभी भी बादल छाये हुए हैं। रात में बारिश हो सकती है। मंगलवार शाम को मथुरा में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सुलतानपुर, लखनऊ और उनके आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों तक यूं ही मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इस दौरान धूल भर आंधी के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो भी सकती है।

कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. जेपी तिवारी ने जनपद समेत आसपास के कुछ जिलों में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान लगाया है। इन जिलों में हवा के झोंकों के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जाहिर की गई है। पूर्वानुमान है कि इसके बाद मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया था अलर्ट
इससे पहले मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को जिले में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था। मौसम विभाग ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए सुलतानपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश साथ ही साथ चार से पांच जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी जारी किया है और आंधी तूफान आने की संभावना जताई है।

Updated on:
23 Mar 2021, 7:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल