सुल्तानपुर

Weather News Update : यूपी में बढ़ने लगी ठंड, मौसम अलर्ट- महीने के आखिर तक शीतलहर की संभावना

Weather News Update- मौसम के जानकार बताते हैं कि इसी माह के आखिरी सप्‍ताह तक प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है, इस साल ला नीना के प्रभाव के कारण सर्दी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, मौसम विभाग का कहना है कि अब, पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है और उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है
less than 1 minute read
UP Weather News Update cold and temprature alert by mausam vibhag

सुलतानपुर. Weather News Update- जिले में हर रोज तापमान नीचे गिरने से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। सुबह करीब 11 बजे तक लोगों को ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, जिले में आज दिनभर धुंध के बीच धूप खिली रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सोमवार को सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान सुबह छह बजे 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस महीने के आखिरी सप्ताह तक शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

दीपावली के बीतते ही ठंड ने तेजी के साथ दस्तक देनी शुरू कर दी है। दिन में धुंध भरी धूप तो रात में ठंड बढ़ गई। रात का पारा घटने लगा है। इससे लोगों ने ठंढ से बचने के लिए रजाई निकाल ली है। मौसम के जानकारों की मानें तो 13 नवंबर के बाद रात और दिन में सर्दी बढ़ जाएगी। क्योंकि रात और दिन के तापमान में कम से कम दो से तीन डिग्री सेल्सियस कमी आ जायेगी। जिले के मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी तिवारी के मुताबिक देरी से मानसून विदा होने और ला-नीना प्रभाव के कारण तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है।

Updated on:
08 Nov 2021 05:51 pm
Published on:
08 Nov 2021 05:49 pm
Also Read
View All
‘बाहुबली ब्रदर्स’ VS BJP विधायक! जान के खतरे के दावे से गरमाई सुल्तानपुर में सियासत; आखिर क्या है टकराव की वजह

वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला