27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत, गुरुग्राम से बिहार जा रहे 3 यात्रियों की मौत, 20 घायल

Purvanchal Expressway Accident: सुल्तानपुर में क्षाबंधन के लिए घर लौट रहे यात्रियों की बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 min read
Google source verification
Highway Accident

Bus Truck Collision: गुरुग्राम से गोरखपुर होते हुए बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस गुरुवार सुबह अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। यात्रियों के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस का चालक बार-बार वाहन रोक रहा था। यात्रियों ने कथित तौर पर उसे ऐसा करने से मना भी किया, लेकिन बस नहीं रोकी। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय थाना क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति रही।

पुलिस और यूपीडा की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू

हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यूपीडा के सुरक्षाकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान शुरू किया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को बाहर निकाला गया।

पुलिस और राहत टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। सभी घायलों को 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया, जहां 3 को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तीन यात्रियों की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

मृतकों की पहचान श्याम लाल मंडल (28), विनोद मंडल पुत्र खुशन मंडल, निवासी जलदार कॉम्प्लेक्स, तेनपुरी झुंडसा, गुरुग्राम, हरियाणा तथा किरन देवी पत्नी माहेश्वरी मंडल (46), निवासी लक्ष्मीपुर, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हादसे की सूचना मृतकों और घायलों के परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

CCTV फुटेज से ट्रक की तलाश

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला ट्रक मौके से निकल गया। अब पुलिस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक की पहचान की जा सके। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस ट्रक की तलाश में जुटी है।

सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना की व्यक्त की। साथ ही अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करवाने हेतु निर्देश दिए हैं। सीएम ने परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु भी निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग