सुल्तानपुर

Weather Update : फागुन में ही जेठ महीने जैसी तपिश, मौसम वैज्ञानिक बोले- इस वर्ष खूब झुलाएगी गर्मी

Sultanpur Weather Forecast- आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा..
2 min read
Mausam Update

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. फागुन के महीने में ही जेठ के महीने जैसी तपिश का अहसास हो रहा है, जबकि अभी चैत्र की चिलचिलाती धूप आनी बाकी है। मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार को सुबह ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए, दिन चढ़ते-चढ़ते यह और तेज हो गई, जिसके चलते आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है। इससे पहले 30 मार्च 2000 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि इस साल भयंकर गर्मी पड़ेगी।

बीते 6 दिनों में सुलतानपुर जिले में अधिकतम तापमान का पारा 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर आया है। 25 मार्च को यह है 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था मंगलवार को 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते साल इस तारीख को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था। वर्ष 2000 तथा 2017 को छोड़ दिया जाए तो बीते 10 साल में 30 मार्च सर्वाधिक गर्म रहा है। वह 2017 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था और वर्ष 2000 में तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तपिश अधिक होने के चलते रात में भी गर्मी का असर रहता है। मध्यरात्रि के बाद ही हालत राहत देने वाले साबित होते हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी गर्मी का कहर जारी रहेगा। मार्च में अमूमन तापमान में इतनी बढ़ोतरी नहीं होती है। इस बार लगातार एक माह से पछुआ हवा चल रही हैं। इसी के चलते फरवरी में भी रिकॉर्ड गर्मी पड़ी। तापमान में वृद्धि से सापेक्षिक आद्रता नमी में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरआर सिंह ने कहा कि जो फसलें पकने की प्रक्रिया में हैं, उन्हें तेज तापमान से नुकसान हो सकता है।








































तारीखअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
25 मार्च32.5 डिग्री सेल्सियस14 डिग्री सेल्सियस
26 मार्च33 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
27 मार्च34 डिग्री सेल्सियस13.5 डिग्री सेल्सियस
28 मार्च35 डिग्री सेल्सियस14.5 डिग्री सेल्सियस
29 मार्च36.5 डिग्री सेल्सियस16 डिग्री सेल्सियस
30 मार्च39.5 डिग्री सेल्सियस18.5 डिग्री सेल्सियस

By- राम सुमिरन मिश्र

Updated on:
31 Mar 2021 01:42 pm
Published on:
31 Mar 2021 01:36 pm
Also Read
View All
वाराणसी से अयोध्या जा रही टूरिस्ट बस सुलतानपुर में डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकराई; 12 श्रद्धालु घायल

राहुल गांधी को बड़ी राहत; सुल्तानपुर के MP-MLA कोर्ट ने खारिज की निगरानी याचिका, क्या है मामला?

‘शासन भी मेरा और प्रशासन भी मेरा है’ BJP की महिला नेता ने चौकी में ही जड़ दिया युवक को थप्पड़; सुल्तानपुर का वीडियो वायरल

CM Yogi Sultanpur Visit: ‘पवित्र अयोध्या की प्रतिष्ठा धूमिल करने का अभियान चला रही सपा-कांग्रेस’, सुल्तानपुर में CM योगी का अखिलेश पर हमला

Sultanpur Accident: शादी का कार्यक्रम निपटाकर लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत, मां- बाप का रो- रो कर बुरा हाल