सुल्तानपुर

‘बड़े अफसोस की बात है…’ BJP सांसद मेनका गांधी का पहलवानों के धरने पर बड़ा बयान

Wrestlers Protest: जंतर मंतर पर चल रहे धरने के बारे में भाजपा नेता चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन मेनका ने अपनी बात कही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2023, 10:03 AM IST
maneka gandhi
पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी इन दिनों सुल्तानपुर के दौरे पर हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने दे रही पहलवानों को सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का साथ मिला है। मेनका गांधी ने कहा है उनको ये देखकर अच्छा नहीं लग रहा है, वो चाहती हैं कि लड़कियों को न्याय मिले।

भाजपा के सीनयर नेता बृजभूषण सिंह पर आरोप होने के चलते पार्टी के ज्यादातर नेता इस पर बोलते नहीं दिख रहे हैं। बीजेपी सांसद मेनका गांधी से उनके संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में इस पर सवाल हुआ तो उन्होंने खुलकर जदवाब दिया। मेनका गांधी ने कहा कि रेसलर्स का धरने पर बैठना बहुत अफसोस की बात है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें इंसाफ मिले।


बृजभूषण सिंह पर हैं गंभीर आरोप
विनेश फोगाट, साक्षी मलिक समेत कई नामी पहलवान भाजपा सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरने पर हैं। बृजभूषण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप हैं। पहलवानों ने सैकड़ों लड़कियों के शोषण का आरोप लगाया है तो बृजभूषण ने इन सभी आरोपों को नकारा है।

Updated on:
3 May 2023, 10:03 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी के बरी होने के फैसले को चुनौती देंगे शिकायतकर्ता विजय मिश्रा, बोले- कोर्ट के आदेश के खिलाफ करेंगे अपील

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को किया बरी, जानिए 2018 में क्या हुआ था

राहुल गांधी मानहानि केस: सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज फैसला, शिकायतकर्ता के वकील बोले- दोषी पाए गए तो दो साल तक की सजा संभव

राहुल गांधी के बरी होने पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना बोलीं- यह ज्यूडिशियरी की बहुत बड़ी जीत है

सुल्तानपुर में आधी रात पुलिस की दबिश से हड़कंप, दीवार फांद घर में घुसने का वीडियो वायरल