30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ना करो ना, दूसरा पैदा कर देंगे…’ बृजभूषण सिंह की पहलवान के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल

Brij Bhushan Singh: बातचीत में पहलवान सरजी कहते हुए खुशामद कर रहा है तो बृजभूषण उसको धमकाए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 2 May 2023, 12:16 PM IST

Brij bhushan sharan singh

बृजभूषण सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारते हुए प्रदर्शन के पीछे एक कारोबारी का हाथ बताया है।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का एक पहलवान से कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें एक पहलवान को बृजभूषण सिंह करियर खराब करने की धमकी दे रहे हैं।


'अभी एक मेडल आया है, करियर खराब हो जाएगा'
पहलवान बजरंग पूनिया की ओर से सोशल मीडिया पर ये ऑडियो ट्विटर पर रीट्वीट करते हुए शेयर किया गया है। इसमें फोन करने वाले पहलवान को बृजभूषण कह रहे हैं कि ज्यादा हवा में मत उड़ो। करियर खराब कर दूंगा। पहलवान बनाना और बिगाड़ना खूब जानता हूं। तुम्हारे सामने 15 साल का लंबा करियर पड़ा है। उसका सोच लो। इसके जवाब में पहलवान बृजभूषण सिंह को सरजी कहते हुए उनकी खुशामद कर रहा है और कह रहा है कि वो उनकी हर एक बात मानेगा।

ये ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक आवाज किसी पहलवान तो दूसरी बृजभूषण सिंह की बताई जा रही है। इस ऑडियो क्लिप की सत्यता की पत्रिका पुष्टि नहीं करता है।



पहलवानों का धरना जारी
दिल्ली के जंतर मंतर पर बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहलवानों का धरना जारी है। महिला पहलवानों की ओर से आरोप लगाया गया है कि बृजभूषण शरण सिंह ने उनका यौन शोषण किया है। पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें: योगी सरकार के निशाने पर अब इमरान मसूद, गिरफ्तारी हो गई