30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इमरान मसूद गिरफ्तार होने जा रहे हैं? सुबह के 4 बजे जारी किया वीडियो

UP Nikay Chunav: इमरान मसूद ने कहा है कि सहारनपुर में प्रशासन पूरी तरह से उनके खिलाफ हो गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 2 May 2023, 9:56 AM IST

Imran masood

इमरान मसूद को भी पुलिस ने मुचलका पाबंद किया है।

बसपा नेता इमरान मसूद ने अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा जताया है। इमरान ने मंगलवार तड़के 4 बजे सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उनको गिरफ्तार किया जा सकता है।


इमरान ने लाइव आकर रखी बात

बसपा नेता इमरान ने वीडियो में कहा कि ये वक्त लाइव आने का नहीं है लेकिन हालात ऐसे हैं कि लाइव आना पड़ा है। उन्होंने कहा, "पुलिस लगातार बसपा नेताओं और हमारे समर्थकों पर छापे मार रही है। डराने की कोशिश की जा रही है। बहुत मुमकिन है कि शाजान और मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए। कभी भी पुलिस आ सकती है।"

इमरान मसूद ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने इस तरह का माहौल नहीं देखा है। प्रशासन और पुलिस भाजपा नेताओं से भी आगे बढ़कर बर्ताव कर रहा है। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि सपा भी भाजपा के साथ मिलकर उनको तंग कर रही है।


इमरान मसूद के भाई शाजान की पत्नी लड़ रही हैं सहारनपुर से चुनाव

सहारनपुर मेयर सीट पर इमरान मसूद के भाई शाजान मसूद की पत्नी खदीजा मसूद बसपा की कैंडिडेट हैं। बीते कुछ दिनों में शायान समेत कई बसपा नेताओं पर मुकदमें दर्ज हुए हैं। जिस पर इमरान काफी खफा हैं। सपा ने विधायक आशु मलिक के भाई नूरहसन को उतारा है। बीजेपी से डक्टर अजय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: अखिलेश के सहारनपुर दौरे पर आया इमरान मसूद का बयान, कड़वी बात बोल गए