30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के सहारनपुर दौरे पर आया इमरान मसूद का बयान, कड़वी बात बोल गए

UP Nikay Chunav: मसूद ने कहा है कि भाजपा के साथ मिलकर खेल खेलना चाह रहे हैं अखिलेश यादव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 1 May 2023, 4:15 PM IST

Imran Masood

इमरान मसूद इसी साल बसपा में शामिल हुए थे।

निकाय चुनाव प्रचार के लिए अखिलेश यादव के सहारनपुर जाने के ऐलान पर इमरान मसूद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बसपा नेता इमरान मसूद ने कहा कि अखिलेश सहारनपुर में सपा को फायदे के लिए नहीं बल्कि बसपा को नुकसान करने की नीयत से आ रहे हैं।


सपा ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए 3 प्रत्याशी बदले: इमरान
इमराम मसूद ने कहा कि अखिलेश यादव ने अब तक तीन मेयर प्रत्याशी बदल दिए हैं। ये प्रत्याशी नाम वापसी की तारीख खत्म होने के बाद बदले गए हैं। इन तीनों उम्मीदवारों को आप देखेंगे तो पाएंगे कि ये भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया।

मसूद ने आगे कहा कि एक खेल हो रहा है। अखिलेश चाहते हैं कि इस खेल में वो और भाजपा खेलते रहें बाकी सब आउट हो जाएं। उनकी यही रणनीति है। मायावती ने जो दलित मुस्लिम गठजोड़ बनाया है, उससे वो घबराए हुए हैं। इसीलिए सहारनपुर आ रहे हैं।

बसपा कैंडिडेट खदीजा के साथ इमरान मसूद। IMAGE CREDIT:

इमरान मसूद के भाई की पत्नी लड़ रही हैं सहारनपुर से चुनाव
सहारनपुर मेयर सीट पर इमरान मसूद के भाई शादान मसूद की पत्नी खदीजा मसूद बसपा की कैंडिडेट हैं। सपा ने विधायक आशु मलिक के भाई नूरहसन को उतारा है। बीजेपी से डक्टर अजय कुमार सिंह उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: UP की ऐसी नगर पंचायत, जहां 'पाकिस्तान' तय करता है कौन बनेगा चेयरमैन