30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP की ऐसी नगर पंचायत, जहां ‘पाकिस्तान’ तय करता है कौन बनेगा चेयरमैन

UP Nikay Chunav: ये सुनने में अजीब लग सकता है कि पाकिस्तान के वोट यूपी के किसी कस्बे में पड़ेंगे लेकिन ये सच है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 1 May 2023, 10:30 AM IST

evm.jpg

Women will conduct elections at three pink booths in Parasia

निकाय चुनाव में इस समय सभी पार्टियां और प्रत्याशी अपनी-अपनी सियासी बिसात बिछाने में जुटे हुए हैं। सभी नेता अपने प्रभाव वाले और जाति के लोगों की तरफ देख रहे हैं। इस सबके बीच मेरठ की करनावल नगर पंचायत में सारे प्रत्याशियों की निगाह पाकिस्तान पर है।

करनावल में बसा है छोटा सा पाकिस्तान
दैनिक जनवाणी अखबार ने करनावल नगर पंचायत पर एक रिपोर्ट की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, जाट बाहुल्य आबादी वाले करनावल में कई दशक से पाकिस्तान के वोट सबसे अहम रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान नाम का एक मोहल्ला करनावल में ही है।

करनावल का मोहल्ला पाकिस्तान वार्ड एक से चार के बीच बसा है। यहां ज्यादातर मुसलमान और दलित समाज के लोग रहते हैं। मुसलमानों की आबादी की वजह से ही किसी जमाने में इस मुहल्ले को पाकिस्तान कहा गया और फिर यही इसका नाम पड़ गया।

करनावल में जाट वोट सबसे ज्यादा
सरधना के करीब बसे करनावल में करीब 10 हजार की वोटिंग है। इनमें 5 हजार वोट जाटों की हैं। 1500 ब्राह्राण, 1200 मुसलमान, 800 दलित और बाकी सैनी, प्रजापति और दूसरे समाज की वोट हैं। इनमें 1800 से 2 हजार वोट मुस्लिमों और दलितों के इसी मुहल्ले की हैं, जिसे पाकिस्तान नाम दिया गया है।

10 हजार की वोटिंग में ये वोट बड़ा फर्क पैदा करते हैं। ऐसे में हर उम्मीदवार इस मुहल्ले की चक्कर काट रहा है। पाकिस्तान नाम का ये इलाका इस बार भी एकजुट होकर किसी एक कैंडिडेट पर जाएगा या इस बार ये मिथक टूटेगा। ये चुनाव के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: मेरठ में दो गुर्जर विधायक आमने-सामने, निगाह मेयर सीट पर निशाना कहीं और...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश