सुरजपुर

हल्की बारिश भी नहीं झेल सकी 59 लाख की सड़क, अफसरों ने जेबें कर लीं गर्म

सीएमजीएसवाई के तहत तेजपुर में 3 माह पहले ही बनी थी सड़क, ग्रामीणों का कहना- भारी बारिश में तो नदारद ही हो जाएगी सड़क
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 4:40 PM IST
CMGSY road
Road

सूरजपुर. जिले में अभी ढंग से बारिश नहीं हुई है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। मगर सड़क निर्माण की धांधली मामूली बारिश में ही खुलने लगी है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को देवनगर से लगे तेजपुर के पास का सामने आया है, जहां तीन माह पूर्व बनी सड़क मामूली बारिश में ही अपनी सूरत-ए-हाल बयां करने लगी है।

जिले के रामानुजनगर ब्लाक के तेजपुर सेे पोड़ी तक करीब 3 किमी तक की सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 59.50 लाख रूपये की लागत से बनाई गई है। बताया गया है लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क की मांग कर रहे थे। बारिश के दिनों में यह क्षेत्र टापू में तब्दील हो जाता था।


ग्रामीणों की मांग पर इस रोड में सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी और 28 सितम्बर 2017 को उक्त सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। जो आधा-अधूरा पड़ा हुआ था। लोक सुराज अभियान के दौरान शिकायतों पर शिकायत के बाद इस सड़क का निर्माण कराया गया था।

अभी ढंग से न तो बारिश हुई है और न ही सड़क निर्माण को तीन महीने भी नहीं हुए हैं। मामूली बारिश में ही सड़क पूरी तरह धंस गई है। सड़क धंसने के नजारे को देखने के लिए कल बिझियापारा में लोगों का मजमा लगा हुआ था।


अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
सड़क धंसनेे की जानकारी मिलनेे पर जिला पंचायत सदस्य भूलन सिंह मराबी मौके पर पहुंचे थे और वहीं से उन्होंने सीएमजीएसवाई के अधिकारियों को तलब कर सड़क का हाल दिखाते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान सागर सिंह, जयमंगल सिंह, अंटू जायसवाल, अशोक साहू, दिनेश साहू, परमेश्वर साहू, मोहरलाल, अंजय देवांगन, उमेश सिरदार आदि उपस्थित थे।


ग्रामीणों ने भी जताई नाराजगी
ग्रामीणों ने भी सड़क के हाल को लेकर खासी नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर तेज बारिश हुई तो पूरी सड़क ही ऐसे में नदारत हो जाएगी। तो जिस मंशा से सड़क का निर्माण कराया गया था वह कैसे पूरा होगा और फिर से उन्हें बारिश के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

लोगों ने इस घटिया सड़क निर्माण की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई व तत्काल सड़क सुधार की मांग की है। ताकि बारिश में उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर

Surajpur Accident: सडक़ हादसे में मृत महिला के परिवार से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस-प्रशासन को लगाई फटकार, कहा- ये दोहरी नीति