सुरजपुर

Video: अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर से पटरी पर धू-धू कर जल गई बाइक, भाग निकला सवार

Train-bike collision: मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ हादसा, बाइक को पटरी से पार कर रहा था व्यक्ति और अचानक आ गई एक्सपे्रस ट्रेन, टक्कर के बाद पटरी पर कुछ दूर तक घिसटती रही बाइक और लग गई आग
2 min read
• •
Updated: 25 Feb 2023, 4:04 PM IST
Train collided bike
Bike burnt on railway track

दतिमा मोड़. बिना रेलवे क्रांसिंग के ट्रैक पर एक व्यक्ति शनिवार की सुबह बाइक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। यह देख बाइक चालक बाइक को पटरी पर ही छोडक़र भाग गया। इधर ट्रेन की टक्कर से बाइक कुछ दूर तक पटरी पर घिसटती गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग से बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। रेलवे ट्रैक पर आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौडक़र पहुंचे। वहीं रेलवे अधिकारी व आरपीएफ की टीम भी पहुंची। बाइक का नंबर प्लेट भी जल जाने से अब तक यह पता नहीं चल सका है कि बाइक किसकी है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।


गौरतलब है कि अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 18756 अंबिकापुर से सुबह 9 बजे शहडोल के लिए निकली थी। सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर वह विश्रामपुर व करंजी रेलवे स्टेशन के बीच पासिंग नाला पावर हाउस के पास पोल क्रमांक 1020/01 को क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पटरी के ऊपर बाइक छोडक़र भाग निकला।

ट्रेन रफ्तार में होने के कारण बाइक को टक्कर मार दी। ट्रेन के इंजन में फंसकर कुछ दूर तक बाइक घिसटती रही और उसमें आग लग गई। यह देख पायलट ने ट्रेन (Express train) रोक दी। इधर आग से कुछ ही दूर में बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था बाइक सवार
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग से ट्रैक को बाइक समेत पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन के आ जाने से वह हड़बड़ा गया और बाइक वहीं छोडक़र भाग निकला। यदि सही समय पर वह नहीं भागता तो बड़ा हादसा हो सकता था। नंबर प्लेट जल जाने से फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बाइक किसकी थी।

25 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन
अंबिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से जा रही थी। जब ट्रेन करंजी स्टेशन पर समय पर नहीं पहुंची तो तो स्टेशन मास्टर एसके वर्मा ने इसकी खोजबीन शुरु की गई। इस दौरान रेलवे गार्ड प्रणय कुमार लाल ने हादसे की सूचना दी।

इसके बाद स्टेशन मास्टर द्वारा आरपीएफ व रेलवे सुरक्षा नियंत्रक को इसकी सूचना दी गई। हादसे के कारण ट्रेन घटनास्थल पर करीब 25 मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान रेलवे अधिकारी व आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ