सुरजपुर

Brutal murder: मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी और 9 माह के बेटे को युवक ने कुल्हाड़ी से काट डाला, बच्चे की मौत, पत्नी…

Brutal murder: कुल्हाड़ी के प्रहार से पत्नी की हालत नाजुक, अस्पताल में कराया गया है भर्ती, पड़ोसियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2025, 3:01 PM IST
Brutal murder
Photo source- (HH)

भटगांव. सूरजुपर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को एक युवक ने मायके जाने की जिद कर रही पत्नी व 9 माह के दुधमुंहे बच्चे को कुल्हाड़ी से काट डाला। हमले में जहां बच्चे की मौत (Brutal murder) हो गई, वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नाजुक हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची भटगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंद्रपुर निवासी शिवराम टोप्पो उम्र 24 वर्ष का पत्नी ओमिता उम्र 22 वर्ष के साथ विवाद चल रहा था। ऐसे में पत्नी बार-बार मायके जाने की जिद कर रही थी। इसे लेकर युवक तनाव में था। सोमवार की सुबह 4 बजे दोनों के बीच बहस ने उग्र रूप (Brutal murder) ले लिया।

इसी दौरान गुस्से में आकर युवक ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी और 9 माह के दुधमुंहे बेटे प्रियांशु पर हमला कर दिया। हमले में बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत (Brutal murder) हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Brutal murder: पत्नी की हालत भी नाजुक

महिला का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाज़ुक (Brutal murder) बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
10 Jun 2025, 3:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ