सुरजपुर

Video: एसईसीएल कर्मियों से भरी बस पुलिया के नीचे गिरी, मच गई चीख-पुकार, 43 घायलों में 18 रेफर

Bus Accident: सुबह-सुबह ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा (Accident), स्थानीय लोगों ने घायलों को नाले के पानी से निकाला बाहर, अंबिकापुर के निजी अस्पताल (Private hospital) में कराया गया भर्ती
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2021, 1:37 PM IST
SECL workers injured
Bus fell into the bridge

जरही. एसईसीएल कर्मचारियों को ड्यूटी ले जा रही बस रविवार की सुबह 9 बजे पुलिया पर अनियंंत्रित होकर करीब 25 फिट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार कर्मचारियों के बीच चीख-पुकार मच गई। किसी का सिर फूट गया तो किसी के हाथ-पैर टूट गए।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को नाले से बाहर निकाला। सूचना पर एसईसीएल की रेस्क्यू टीम भी पहुंची और 43 घायलों का भटगांव अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने 18 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया है।

सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र के एसईसीएल कर्मी रोजाना दुबे ट्रैवल्स बस से महान-2 व महान-3 कोल खदान में आना-जाना करते हैं। रविवार की सुबह भी 37 एसईसीएल कर्मी, 4 ठेकाकर्मी, एक यात्री व एक रिटायर्ड फॉरेस्ट कर्मचारी सहित 43 लोगों को लेकर बस जा रही थी।

सुबह करीब 9 बजे बस सोनगरा से होकर ग्राम बोझा व खडग़वां के बीच स्थित पुलिया के पास पहुंची थी कि पुलिया पर बने गड्ढे में पहिया जाने से अनियंत्रित हो गई।

इस दौरान बस रेलिंग तोड़ती हुई करीब 25 फिट पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे के बाद उसमें सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस (Bus Accident) में सवार सभी 43 लोग घायल हो गए।

IMAGE CREDIT: SECL bus accident

स्थानीय ग्रामीणों ने निकाला बाहर
पुलिया के नीचे नाले में बस गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण व राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालने का काम शुरु किया। वहीं सूचना मिलते ही एसईसीएल भटगांव, बिश्रामपुर, बैकुंठपुर व मनेंद्रगढ़ से रेस्क्यू टीम पहुंची। उन्होंने सभी घायलों को भटगांव अस्पताल में भर्ती कराया।


18 घायल अंबिकापुर रेफर
भटगांव अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का इलाज शुरु किया। वहीं 18 गंभीर घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर के एक बड़े निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बस हादसे की सूचना पर एसईसीएल कर्मचारियों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।

IMAGE CREDIT: Bus fell in bridge

ये हैं घायल
घायलों में राघवेंद्र पटेल, संतोष कुमार यादव, जय सिंह, सुभाष शर्मा, विपिन बिहारी मिश्रा, सतोष कुमार बरई, बसंत लाल, धर्मेंद्र सिंह, दूज राम बर्मन, उदयनाथ दुबे, अनिल सिंह, अजय द्विवेदी, राजनाथ, सियाराम, रेवती, सुनील, सूरज, बड़ो बाई, छत्रपाल प्रजापति, धर्मपाल सिंह, हंसा राम प्रधान, गुरु प्रसाद सिंह,

मन्नू लाल उरांव, मनोहर, नसीम आलम, इंद्रसेन, विधानचंद्र राय, नागेंद्र सिह, खगेंद्र मंडल, मसरुद्दीन, उमेश कुमार मिश्रा, अमित तिवारी, अरविंद्र सिंह, रावेंद्र पटेल, रामकुमार, सुनील कुमार, केएल वाडेकर, रमाकांत पटेल, कैलाश गिरी, शशांक श्रीवास्तव, मो. कादिर रसूल, कृष्णा देवांगन व शशिकांत शामिल हैं। इनमें से 18 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Published on: