सुरजपुर

Car accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 2 युवा कॉलरीकर्मी की मौत, 2 गंभीर, पहुंचे विधायक

Car accident: विधायक के गृहग्राम के हैं दोनों मृतक व घायल, घायलों को बिलासपुर के निजी अस्पताल में कराया गया है भर्ती
2 min read
• •
Updated: 4 Jan 2025, 5:37 PM IST
Car accident
Car fell in ditch

रामानुजनगर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा स्थित मदनपुर घाट में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 2 युवा कॉलरीकर्मियों की मौके पर ही मौत (Car accident) हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर घटना पर प्रेमनगर विधायक ने दुख प्रकट किया है। मृतक व घायल विधायक के गृहग्राम के निवासी है। सूचना मिलते ही विधायक खुद घटनास्थल पर पहुंचे व फिलहाल अस्पताल में डटे हुए हैं।

Premnagar MLA

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोट पटना निवासी गणेश प्रजापति, रुद्रेश्वर सिंह, बिहारी प्रजापति व श्यामलाल प्रजापति कॉलरीकर्मी हैं। चारों कोरबा जिले के कुसमुंडा कोल माइंस में कार्यरत थे। चारों शनिवार की सुबह कुसमुंडा से कार (Car accident) से घर लौट रहे थे।

इसी बीच अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा के पास मदनपुर घाट पर कार अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में गिर (Car accident) गई।

Premnagar MLA

हादसे में गणेश प्रजापति व रूद्रेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिहारी प्रजापति व श्यामलाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Car accident: विधायक पहुंचे घटनास्थल

हादसे की सूचना मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी घटनास्थल पहुंचे, क्योंकि मृत व घायल कॉलरीकर्मी विधायक के गृहग्राम के ही निवासी हैं। हादसे (Car accident) पर उन्होंने दुख जताया है। विधायक ने मृत दोनों युवकों का पीएम पश्चात शव गांव भिजवाया, वहीं वे बिलासपुर अस्पताल में भी घायलों का हाल-चाल जानने पहुंचे।

Premnagar MLA reached on the spot

चारों ने मिलकर खरीदी थी कार

बताया जा रहा है कि चारों कॉलरीकर्मियों ने मिलकर करीब 20 दिन पूर्व नई कार खरीदी थी। चूंकि चारों का कुसमुंडा कॉलरी में ही काम करते थे, इस वजह से ड्यूटी आने-जाने के लिए उन्होंने मिलकर कार (Car accident) खरीद ली थी। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इधर घटना से मृतकों के परिजनों व गांव में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
4 Jan 2025, 5:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल