सुरजपुर

CG car accident: कार का अचानक खोला दरवाजा तो टकराकर गिर गए बाइक सवार, दूसरी कार से कुचलकर किशोरी की मौत, भाई गंभीर

CG car accident: सडक़ पर खड़ी थी कार, एक ग्रामीण अपनी 14 वर्षीय पुत्री व भांजे को बाइक पर बैठाकर जा रहा था तहसील, कार सवार ने अचानक खोल दिया था कार का दरवाजा
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2024, 9:17 PM IST
CG car accident

भैयाथान. CG car accident: सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना अंतर्गत ग्राम समौली में सोमवार की दोपहर अज्ञात कार से कुचल जाने से बाइक सवार 14 वर्षीय लडक़ी की मौके पर मौत (CG car accident) हो गई, वहीं उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल मृतका अपने पिता व ममेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने तहसील जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हो गया। मौके से कार सवार भी फरार हो गया।


सूरजपुर जिला अंतर्गत ग्राम कुसमुसी निवासी नंदलाल पैकरा अपनी 14 वर्षीय पुत्री ज्योति व भांजे आशीष 14 वर्ष को बाइक पर बैठाकर आय-जाति निवास हेतु तहसील कार्यालय जा रहा था।

इसी बीच भैयाथान-सूरजपुर मार्ग पर समौली के समीप एक खड़ी कार के चालक ने अचानक अपना गेट खोल दिया, इससे टकराकर बाइक सवार गिर गए। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने ज्योति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसका ममेरा भाई आशीष घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही भैयाथान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम हेतु शव अस्पताल पहुंचाया। वहीं अज्ञात कार की तलाश के लिए पुलिस उक्त मार्ग के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Updated on:
1 Jul 2024, 9:17 PM IST
Published on: