सुरजपुर

CG murder news: मुनादी कर घर लौटे ग्रामीण को पड़ोसी देने लगा गालियां, मना किया तो टांगी मारकर की हत्या

CG murder news: गांव के लोगों ने कोटवार के रूप में रखा था, ग्राम सभा की बैठक को लेकर गांव में मुनादी कर लौटा था घर, गंभीर हालत में अस्पताल में तोड़ा दम
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2024, 2:46 PM IST
Feature image

रामानुजनगर. रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा खुर्द में टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या (CG murder news) करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मृतक गांव में कोटवारी करता था। उसने पड़ोस में रहने वाले ग्रामीण को गाली देने से मना किया था, इस पर आवेश में आकर पड़ोसी ने उस पर टांगी से सिर पर हमला कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापारा खुर्द निवासी ललन दास उम्र 57 वर्ष को ग्रामीणों ने कोटवार के रूप में विभिन्न कार्यों के लिए रखा था। 8 दिसंबर को ललन दास (CG murder news) ग्राम सभा की बैठक को लेकर गांव में मुनादी कर वापस घर लौटा तो पड़ोस में रहने वाला उमेश्वर पैंकरा उम्र 60 वर्ष उसे गाली-गलौज करने लगा।

ललन दास ने गाली देने से मना किया तो आवेश में आकर उसने टांगी से उसके सिर पर हमला कर दिया। इससे ललन दास गंभीर रूप से घायल ) हो गया। परिजन उसे सूरजपुर जिला अस्पताल ले गए। यहां से रेफर किए जाने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। यहां भी इलाज के बाद स्थिति में सुधार न होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

CG murder news: रायपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

परिजनों द्वारा एंबुलेंस से उसे रायपुर ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत (CG murder news) हो गई। इस मामले में रामानुजनगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी उमेश्वर पैंकरा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है।

Updated on:
10 Dec 2024, 2:46 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल