सुरजपुर

भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, घरजमाई बनकर रह रहे जीजा को मार डाला, बहन को भी पीटा

Crime News: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, घरेलू विवाद पर जीजा व बहन के साथ की थी जमकर मारपीट
less than 1 minute read
भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, घरजमाई बनकर रह रहे जीजा को मार डाला, बहन को भी पीटा
Police on the spot

बिश्रामपुर. Crime News: घरेलू विवाद पर एक युवक ने बुधवार की रात अपने जीजा व चचेरी बहन की जमकर पिटाई कर दी थी। मारपीट में आए गंभीर चोट से जीजा की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। दरअसल मृतक अपने ससुराल में घरजमाई बनकर रहता था।


सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह पिता सोमार साय की शादी ग्राम पंचायत पोड़ी में हुई थी। वह अपनी पत्नी वीराबाई पिता बीगराम के साथ घर जमाई बनकर वर्षों से रहता था। बुधवार की शाम करीब 8 बजे मृतक का चचेरासाला चमन सिंह पिता बिहारीलाल घर पहुंचा।

इसी बीच पूर्व से चले आ रहे घरेलू विवाद को लेकर उसने जीजा राजेश व बहन की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। गुरुवार की सुबह जब राजेश सिंह सोकर नहीं उठा, तब परिजनों को उसके मृत होने की जानकारी लगी।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
परिजनों ने मामले की सूचना सरपंच को दी। पोड़ी सरपंच की सूचना पर सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पंचनामा, पीएम उपरांत शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी चमन सिंह को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत जेल भेज दिया है।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में एसआई संतोष सिंह, एसएस सेंगर, पियूष चंद्राकर, रामकुमार नायक, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, तालिब शैख, विवेकानंद सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Published on:
04 Jan 2024 07:34 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत