सुरजपुर

पालतू कुत्ते ने बकरे को काटा तो नाराज पड़ोसी ने महिला के घर में की तोडफ़ोड़, थाने पहुंचा मामला

Dog bite goat: बकरे को काटने से गुस्साए पड़ोसी ने की तोडफ़ोड़, महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया अपराध
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2024, 8:48 PM IST
पालतू कुत्ते ने बकरे को काटा तो नाराज पड़ोसी ने महिला के घर में की तोडफ़ोड़, थाने पहुंचा मामला
Dog and goat demo pic

विश्रामपुर. Dog bite goat: सूरजपुर जिले के करंजी चौकी अंतर्गत एक पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के बकरे को काट लिया। इससे नाराज पड़ोसी ने कुत्ते की मालकिन के घर में तोडफ़ोड़ की। यही नहीं, उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में महिला ने चौकी में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


इस संबंध में करंजी पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत केनापारा निवासी 80 वर्षीय महिला फुलमतिया पति स्व. घुटूर राजवाड़े ने घर में कुत्ता पाल रखा है।

पालतू कुत्ते ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उसके पड़ोसी सुरेंद्र राजवाड़े के बकरे को काट लिया था। इसी बात पर नाराज होकर सुरेंद्र राजवाड़े ने वृद्ध महिला को जान से मारने की धमकी दी तथा उसके घर में लगे एस्बेस्टस सीट को तोड़ डाला।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घर में तोडफ़ोड़ किए जाने की रिपोर्ट वृद्ध महिला ने करंजी चौकी में दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 427 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल