सुरजपुर

नर्सरी में प्रेमिका संग रंगे हाथों पकड़ा गया फॉरेस्ट गार्ड, युवकों ने डंडे-बेल्ट से कर दी धुनाई, Video Viral

Forest guard beaten up: सूरजपुर जिले में नर्सरी परिसर में एक फॉरेस्ट गार्ड को महिला मित्र के साथ देख ग्रामीण युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

less than 1 minute read
युवकों ने डंडे-बेल्ट से कर दी धुनाई (photo source- Patrika)

Forest guard beaten up: सूरजपुर जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक फॉरेस्ट गार्ड को कुछ ग्रामीण युवकों ने नर्सरी परिसर में एक महिला मित्र के साथ देख लिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

वायरल वीडियो में गार्ड वर्दी में दिखाई…

बताया जा रहा है कि फॉरेस्ट गार्ड अपनी परिचित महिला के साथ नर्सरी क्षेत्र में मौजूद था, तभी कुछ युवक वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने गार्ड को घेर लिया और डंडे व बेल्ट से उसकी पिटाई की। यह सब महिला के सामने ही हुआ। वायरल वीडियो में गार्ड वर्दी में दिखाई दे रहा है और कुछ युवक उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज

इतना ही नहीं, युवकों ने मोबाइल पर गाना चलाकर उससे जबरन नाचने के लिए भी मजबूर किया। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है। घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और पुलिस कार्रवाई की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Published on:
27 Feb 2026 02:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर