सुरजपुर

मौसी के घर छोडऩे के बहाने युवती को बंधक बनाकर कई बार किया दुष्कर्म, जबरन करा रहे थे धर्म परिवर्तन फिर…

किसी तरह मोबाइल हाथ लगा तो युवती ने कॉल कर पिता को बताई आपबीती, पुलिस ने युवक, उसके पिता व भाई के खिलाफ दर्ज किया (Girl raped) अपराध
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2019, 9:08 PM IST
Girl raped
Girl raped

सूरजपुर. रिश्तेदार के यहां पहुंचा देने के बहाने परिचित युवती को घर ले जाकर अनाचार (Girl raped) करने वाले युवक सहित उसके भाई व पिता पर भी अपराध दर्ज किया गया है। युवक ने युवती को बंधक बनाकर कई बार अनाचार किया, इसके बाद वह धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव भी युवती पर बना रहा था।


सूरजपुर जिले के ग्राम जूर का मोहिब रजा अंसारी चिरमिरी में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था। इस बीच पड़ोस के ब्यूटी पॉर्लर में काम करने वाली 20 वर्षीय युवती (Girl raped) से उसकी जान पहचान हो गई थी। घटना दिवस 25 मार्च को युवती अपनी मौसी के यहां बैकुण्ठपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।

इसी बीच मोहिब अपनी बाइक से पहुंचा और युवती को बैकुण्ठपुर छोडऩे की बात कहकर अपने साथ ले आया। उसने युवती को बैकुंठपुर न छोड़कर अपने घर ग्राम जूर ले गया।

यहां उसने युवती के साथ जबरन अनाचार (Girl raped) किया और उसे बंधक बनाकर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच युवक ने उसका मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया था।


बंधक बनाया और धर्म परिवर्तन का बनाने लगे दबाव
युवक उसे अम्बिकापुर में कुछ दिन तक बंधक (girl raped) बनाकर रखा, जहां से युवती को अपने घर ले आया। यहां उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर शादी करने को कहा जा रहा था, जिससे युवती बार-बार इंकार कर रही थी। किसी तरह एक दिन युवती के हाथ उसका मोबाइल लग गया।


पिता को दी पूरी जानकारी
मोबाइल हाथ में आने के बाद युवती घटना व खुद के बंधक बनाने की जानकारी अपने पिता को दी। इस पर युवती के परिजन ने ग्राम करौंदामुड़ा पहुंचकर आरोपियों के कब्जे से अपनी पुत्री को मुक्त कराया और इसकी शिकायत चिरमिरी थाने में दर्ज कराई। यहां से चिरमिरी पुलिस ने मोहिब रजा अंसारी समेत उसके पिता जबाद अली व भाई कुतुब पर धारा 376(2), 344, 506 व 34 का अपराध (Girl raped) दर्ज कर सूरजपुर भेजा है।

सूरजपुर जिले की क्राइम से संबंधित खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Crime in surajpur

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

Published on:
Also Read
View All
Double Murder case solved: सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा, शिक्षिका सहेली के पति ने की थी मां-बेटे की नृशंस हत्या, पैसे देने से मना करने पर मार डाला

Surajpur Double Murder: मां-बेटे की हत्याकांड का कल होगा खुलासा! आरोपी तक पहुंची पुलिस, इलीगल रिलेशन की सामने आ रही बात

Surajpur Double Murder Case: शिक्षिका मां-बेटे की हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं, कांग्रेसियों ने 2 दिन का दिया अल्टीमेटम, कहा- करेंगे उग्र प्रदर्शन

Surajpur News: दशहरा मेला घूमने परिवार के साथ गया था शिक्षक, लौटा तो टूटा था ताला, गायब थे कैश और लाखों के सोने-चांदी के जेवर

Surajpur Accident: सडक़ हादसे में मृत महिला के परिवार से मिलीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुलिस-प्रशासन को लगाई फटकार, कहा- ये दोहरी नीति