सुरजपुर

पुलिस ऑफिसर ने जब रुकवाया एसईसीएल का एक्सप्लोसिव वैन तो भीतर का नजारा देख रह गए सन्न

एसईसीएल के ओवरमेन, सुरक्षा प्रहरी व चालक को किया गया गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना मिलने पर मिली सफलता
2 min read
Explosive van
Seized explosive van

केरता. सूरजपुर जिले की खडग़वां पुलिस ने ग्राम जगन्नाथपुर में मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर एसईसीएल के एक्सप्लोसिव वैन को रुकवाया। जब उन्होंने भीतर देखा तो उनके होश उड़ गए। वाहन में डेटोनेटर भरा हुआ था। पुलिस ने वाहन जब्त कर उसमें सवार महान-२ खदान के ओवरमेन, चालक व सुरक्षा प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षा प्रहरी के पास से एक नग 12 बोर की बंदूक व कारतूस भी बरामद किया गया। आरोपियों के पास विस्फोटक परिवहन व बंदूक के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


सूरजपुर जिले की खडग़वां पुलिस को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एसईसीएल के वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी-5185 में अवैध रुप से डेटोनेटर लोड कर ग्राम धरमपुर की ओर से पंपापुर की तरफ ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस ने ग्राम जगन्नाथपुर में मुख्य मार्ग पर स्कूल के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को धर दबोचा।

वाहन में एसईसीएल महान-2 माइंस के ओवरमेन शक्तिनगर जरही निवासी 47 वर्षीय बिपिन बिहारी मिश्रा पिता स्व. गुरु प्रसाद मिश्रा, सुरक्षा प्रहरी 23 वर्षीय ग्राम साल्ही निवासी शिवमंगल सिंह पिता जीतू सिंह व चालक ऊर्जानगर जरही निवासी 49 वर्षीय पुरषोत्तम जायसवाल से पुलिस ने वाहन में लोड किए गए बड़ी मात्रा में डेटोनेटर के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान लोड विस्फोटक व इसके परिवहन के संबंध में आवश्यक दस्तावेज चालक व ओवरमेन द्वारा पेश नहीं किए जा सके।


सुरक्षा प्रहरी के पास भी बंदूक-कारतूस का नहीं था लाइसेंस
वहीं सुरक्षा प्रहरी के पास मौजूद 12 बोर बंदूक व 5 नग जिंदा कारतूस का लाइसेंस व अन्य दस्तावेज भी नहीं मिला। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक संजय कुमार, विवेक पांडेय, मोहर सिंह, विशाल गुप्ता, शोभनाथ कुशवाहा, शिवप्रसाद राजवाड़े, नंदकिशोर राजवाड़े, अंबिका मरावी, भगवत पैंकरा व भीखराम भगत शामिल रहे।

Published on:
13 Aug 2018 01:08 pm
Also Read
View All
Surajpur Bridge Washed Away: रातभर हुई बारिश, सुबह नींद खुली तो गायब था 10 करोड़ का पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क, भ्रष्टाचार के लगे आरोप

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surajpur News: शाम को घर से निकली नाबालिग लडक़ी की दूसरे दिन जंगल में मिली लाश, गले में बंधी थी रस्सी

Surajpur Murder Case: मां से झगड़ते देख पिता की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने बेटे को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य