सुरजपुर

कोचिंग से गायब हुई नाबालिग लड़की मिली असम में, पबजी फ्रेंड 4 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

बसदेई गांव की एक नाबालिग लड़की की दोस्ती असम के मोरीगांव के मोमिन खान से पबजी के जरिये हुई थी। 19 नवंबर 2019 को कोचिंग के लिए निकली नाबालिग देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसे ढूंढेना शुरू कर दिया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Feb 2020, 8:14 PM IST
कोचिंग से गायब हुई नाबालिग लड़की मिली असम में, पबजी फ्रेंड 4 महीने से कर रहा था दुष्कर्म
कोचिंग से गायब हुई नाबालिग लड़की मिली असम में, पबजी फ्रेंड 4 महीने से कर रहा था दुष्कर्म

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से 4 महीने पहले एक नाबालिग लड़की अचानक गायब हो गयी थी। परिजनों के शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर थी। अब नबालिग को पुलिस ने असम से उसके पबजी फ्रेंड के यहाँ से बरामद किया है। नाबालिग का फ्रेंड 4 महीने से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बसदेई गांव की एक नाबालिग लड़की की दोस्ती असम के मोरीगांव के मोमिन खान से पबजी के जरिये हुई थी। 19 नवंबर 2019 को कोचिंग के लिए निकली नाबालिग देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो घर वालों ने उसे ढूंढेना शुरू कर दिया लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

बाद में उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच में उन्हें पता चला कि मोमिन खान अपने प्यार के जाल में फसा कर नाबालिग को असम ले गया था और वहीं उसके साथ पिछले 4 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

Published on:
Also Read
View All
Paddy Procurement Start: धान खरीदी शुरु, किसानों को नहीं लगाने पड़ेंगे समिति के चक्कर, 24 घंटे मिलेगी ये सुविधा

Elephants in Surajpur: दंतैल को अचानक सामने देख 3 ग्रामीणों के उड़े होश, फिर भागे बदहवास, हाथी ने पटक दी बाइक

Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ