सुरजपुर

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत, तीसरा घायल, कपड़े खरीदकर लौट रहे थे घर

Road accident: तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर मार्केट में आए थे कपड़े की खरीदारी करने, घर लौटने के दौरान अज्ञात पिकअप चालक ने मारी टक्कर, युवकों के परिजनों में पसरा मातम
2 min read
Road accident
Demo pic

जयनगर. Road accident: कपड़ा खरीदी कर शनिवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों को अज्ञात पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सडक़ पर इधर-उधर सिर के बल जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को अंबिकापुर के एक अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृत घोषित (announced died) कर दिया, जबकि तीसरे का इलाज जारी है। इधर बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


सूरजपुर जिले के जयनगर थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत कंदरई बासेनपारा निवासी 22 वर्षीय तुलेश्वर सिंह पिता स्व. धरमजीत सिंह गांव के ही दोस्तों 24 वर्षीय अमन सिंह व महेंद्र सिंह के साथ शनिवार को विश्रामपुर में कपड़े खरीदने आया था। तीनों कपड़े खरीदने के बाद रात में बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इसी दौरान ग्राम पंचायत कोरेया व कंदरई के मध्य आमापारा मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात पिकअप चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों सडक़ पर गिरे और उनके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना में घायल तीनों युवकों को अंबिकापुर के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने तुलेश्वर सिंह व अमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे में महेंद्र सिंह का एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, उसका उपचार जारी है।


परिजनों में पसरा मातम
हादसे में 2 युवकों की मौत के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। युवकों की मौत से उनके परिजनों व गांव में मातम पसर गया है।

Published on:
30 Apr 2023 08:25 pm
Also Read
View All
Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Surajpur News: स्कूल बस में चढक़र ड्राइवर पर बंदूक तानने और मारपीट का Video आया सामने, दहशत में आ गईं थीं छात्राएं

Surajpur BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता हरिनंदन राजवाड़े हत्याकांड: सेशन कोर्ट ने 10 आरोपियों का जमानत बॉन्ड किया निरस्त, कहा- सभी को जेल भेजो

Surajpur Crime: बाइक से पीछा कर गार्ड ने रुकवाई स्कूल बस, फिर ड्राइवर पर तान दी बंदूक, छात्र-छात्राओं के सामने पीटा

Surajpur Land Scam Case: बहुचर्चित जमीन घोटाले में तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी समेत 4 के खिलाफ एफआईआर, जिंदा महिला को बताया था मृत