सुरजपुर

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की कुचलकर मौत

Road accident: डंपर की टक्कर से महिला बाइक से उछलकर सडक़ पर गिरी और पहिए की चपेट में आ गई, पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ दर्ज किया अपराध
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2023, 9:06 PM IST
Road accident
Woman dead body in ambulance

प्रतापपुर. Road accident: एक महिला अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर अपने पति के साथ गुरुवार की शाम बाइक पर सवार होकर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में डंपर का पहिया चढ़ जाने से महिला की कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।


सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी मीना किस्पोट्टा अपने पति फबियानूस किस्पोट्टा के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार की शाम करीब 5 बजे ग्राम खडग़वां की ओर आ रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार में आ रहे डंपर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी-4093 ने प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से महिला बाइक से सडक़ पर जा गिरी, इस दौरान डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आईं।


पुलिस ने जब्त किया वाहन
राहगीरों की सूचना पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर वाहन जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला का शव व घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर लाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस डंपर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
Surajpur News: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति की संदिग्ध हालत में मृत्यु, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- … तो नहीं बख्शे जाएंगे दोषी

Child Thief Rumour in Surajpur: बच्चा चोर की उड़ी अफवाह, बाइक से पहुंचे 2 चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, फिर की बेदम पिटाई

Surajpur Incident: सडक़ हादसे में पत्नी की मौत के बाद जमकर मचा था बवाल, सदमे में पति ने 25 दिन बाद की आत्महत्या, 2 मासूम बच्चे अनाथ

Surajpur Police: पुलिस चौकी में वसूली का खेल! प्रधान आरक्षक का रिश्वत लेते Video वायरल, एसपी बोले- जांच कर करेंगे कार्रवाई

Surajpur Murder Case: पत्नी की हत्या कर पति ने की हादसे का रूप देने की कोशिश, थाने में सुनाई झूठी कहानी, गया जेल